Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ और पंचायत अधिकारियों से कहा है कि आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी दफ्तरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना भी लगाई जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 23, 2026


