Ranchi : राजधानी रांची में इंस्पेक्टर स्तर के तीन पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन की ओर से जारी आदेश के तहत तीन पुलिस इंस्पेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें। जारी आदेश के अनुसार पुलिस केन्द्र, रांची में पदस्थापित इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी नगर नियंत्रण कक्ष में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को यातायात थाना गोन्दा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा यातायात थाना गोन्दा की प्रभारी इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता का तबादला करते हुए उन्हें यातायात थाना चुटिया (कोतवाली) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। माना जा रहा है कि शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
तबादला सूची
| क्र.सं. | पुलिस पदाधिकारी | वर्तमान पदस्थापन | नव पदस्थापन |
|---|---|---|---|
| 1 | इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक | पुलिस केन्द्र, रांची | पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, बरियातू |
| 2 | इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 | प्रभारी नगर नियंत्रण कक्ष | यातायात थाना प्रभारी, गोन्दा |
| 3 | इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता | यातायात थाना प्रभारी, गोन्दा | यातायात थाना प्रभारी, चुटिया (कोतवाली) |

Also Read : रांची पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला


