Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और बड़कागांव में बिगड़ती बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गायब होने से परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई इलाकों में फैन और कूलर सिर्फ शोपीस बनाकर रह गए हैं। रातभर बिजली गायब रहने से लोगों की नींद तक उड़ गई है। लगातार मिल रही बाधाएं और जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रदीप प्रसाद एवं रोशन लाल चौधरीने बिजली विभाग के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

    बैठक में विधायकों ने दिखाई सख्ती

    बैठक के दौरान दोनों विधायकों ने बिजली संकट का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, लोगों को जमीन पर सुधार दिखना चाहिए। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़े तेवर अपनाते हुए चेतावनी दी कि अगर अगले 72 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।

    “विद्यार्थी से किसान तक सभी परेशान”

    प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बिजली संकट का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। विद्यार्थी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी परेशान हैं, किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग शहर से लेकर गांवों तक लोगों में विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालयों का घेराव और धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि इलाके में लो-वोल्टेज की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई गांवों में नाम मात्र की बिजली मिल रही है, जिससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो जनता का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।

    जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर बढ़ाने की मांग

    बैठक में दोनों विधायकों ने विभाग से जर्जर तारों को बदलने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इस पर बिजली विभाग के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने माना कि समस्या गंभीर है और विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। अगले 24 घंटे के भीतर हालात सुधारने की कोशिश की जा रही है। साथ ही हजारीबाग में कम से कम 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

    बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

    इस बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मौके पर बलराम शर्मा, अशोक कुशवाह, अजीत कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, शिवपाल यादव, राम अवतार शर्मा, राजेश गुप्ता, अशोक राणा, परमेश्वर यादव, अमृत पासवान, राजू महतो, पवन गिरि, गुडिया देवी, डॉली देवी, रेखा देवी, दिलीप साव, पिंटू साहू, बजरंगी ठाकुर और मनोज कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हुए।

    Also Read : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, प्रदीप बलमुचू ने मांगा सीट बंटवारे पर फैसला
    Barkagaon Electricity Issue Breaking Jharkhand News electricity crisis Hazaribagh MLA Hazaribagh news Hazaribagh Power Crisis Hazaribagh Updates Jharkhand Latest News Jharkhand power cut Low Voltage Problem Power Department News Power Supply Issue Pradeep Prasad Roshan Lal Choudhary Trending News Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो
    Next Article नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    Latest Posts

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.