Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 12:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आंध्र प्रदेश के कुरनूल में मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 14 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल में मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 14 की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में रविवार अलसुबह एक मिनी बस के पलट जाने और ट्रक से टकरा जाने से पांच महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कुरनूल शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर वेलदुरी मंडल में मदापुरम के पास हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलसुबह 4.30 बजे हुआ।

    कुरनूल के पुलिस अधीक्षक के. फकीरप्पा ने कहा कि मिनी बस में 18 लोग सवार थे, जो तीर्थयात्रा के लिए राजस्थान के अजमेर जा रहे थे। हादसे में चार बच्चे बच गए, जो घायल हैं, लेकिन उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मिनी बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और सड़क के दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

    यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अंदर शव कुचल गए और बचावकर्मियों को उन्हें निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    घायल बच्चों को कुरनूल के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने आधार कार्ड और वाहन में मिले अन्य दस्तावेजों से पीड़ितों का विवरण एकत्र किया। वे चित्तूर जिले के मदनपल्ले के तीन परिवारोंसे ताल्लुक रखते थे और अजमेर दरगाह जा रहे थे।

    पुलिस को संदेह है कि चालक नींद में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था जिससे हादसा हुआ।

    मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और चिकित्सा सहायता में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेड्डी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    इससे दो दिन पहले, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से हादसे में हैदराबाद के चार पर्यटक मारे गए थे और 22 घायल हो गए थे।

    Accident Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: लापता छात्र का कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने चेन्नई में सेना को सौंपा अर्जुन मेन बैटल टैंक

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

    October 28, 2025
    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    October 28, 2025

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025

    बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा एक्शन, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

    October 28, 2025

    शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

    October 28, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.