Palamu : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा हैI शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैंI दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैI हालात ऐसे हैं कि लोग रातभर ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैंI पलामू जिले को औसतन 132 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 97 मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही हैI इसी वजह से कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही हैI पलामू जिले में बिजली आपूर्ति के लिए डालटनगंज, छतरपुर और हुसैनाबाद डिवीजन बनाए गए हैंI बिजली विभाग के अनुसार डालटनगंज डिवीजन में करीब 85 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन यहां सिर्फ 65 मेगावाट सप्लाई हो रही हैI वहीं छतरपुर डिवीजन में 32 मेगावाट की जरूरत के मुकाबले केवल 17 मेगावाट बिजली मिल रही हैI हुसैनाबाद डिवीजन में भी जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है और वहां 15 मेगावाट बिजली सप्लाई हो रही हैI छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत हरिहरगंज, पीपरा और नौडीहा बाजार जैसे इलाके आते हैंI यहां बिजली की भारी किल्लत से लोग काफी परेशान हैंI
Breaking news Chhatarpur electricity issue Daltonganj news Daltonganj power cut electricity supply issue Hussainabad News Jharkhand Breaking News Jharkhand electricity news Jharkhand Latest News Jharkhand weather update Latest news Palamu Heatwave Palamu latest update Palamu power crisis Palamu temperature power cut in Palamu rural power crisis Today News Trending News


