Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले दो दिन कई जिलों में लू का खतरा
    झारखंड

    झारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले दो दिन कई जिलों में लू का खतरा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गर्मी अब लोगों की परीक्षा लेने लगी हैI सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया हैI राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैंI हालत यह है कि दोपहर के वक्त सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैंI मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की हैI गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38I9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाI पिछले 24 घंटे में तापमान में 0I4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई हैI वहीं, जमशेदपुर में पारा 43I1 डिग्री तक पहुंच गयाI चाईबासा में 41I8 डिग्री और बोकारो में 41I1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गयाI तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहेI खासकर दोपहर के समय सड़क पर निकलना मुश्किल हो गयाI

    शुक्रवार को भी नहीं मिलेगी राहत

    मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी रांची समेत कई जिलों में तेज गर्मी का असर बना रहेगाI रांची, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में दोपहर तक कड़ी धूप पड़ने की संभावना हैI हालांकि, दोपहर बाद मौसम बदल सकता हैI कुछ इलाकों में तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैंI इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती हैI

    रांची में 26 मई तक येलो अलर्ट

    राजधानी रांची में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला-बदला रहेगाI मौसम विभाग ने 26 मई तक येलो अलर्ट जारी किया हैI इस दौरान दोपहर बाद बादल छाने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई हैI मौसम विभाग का कहना है कि दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय मौसम बदलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती हैI इस बार सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में पड़ रही हैI गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 45I2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाI तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैI मेदिनीनगर का पुराना रिकॉर्ड भी काफी डराने वाला रहा हैI छह मई 1978 को यहां तापमान 47I8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया थाI वहीं, मई 2024 में भी पारा 47I5 डिग्री तक गया थाI

    इन जिलों में लू चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिले के लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी हैI विभाग के अनुसार 22 और 23 मई को इन जिलों में लू चलने की पूरी संभावना हैI दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया हैI बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखने की सलाह दी गई हैI

    स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की अपील

    भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉI इरफान अंसारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैI उन्होंने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग दिन के समय घर से बाहर निकलेंI उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया हैI अस्पतालों में ORS काउंटर, जरूरी दवाइयां, आईवी फ्लूइड्स, अतिरिक्त बेड और कूलिंग सुविधा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया हैI साथ ही डॉक्टरों और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया हैI

    Also Read : BREAKING – लव भाटिया मौ’त प्रकरण : पोस्टमार्टम में जहर खाने की पुष्टि, विसरा रखा गया जांच की खातिर

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING – लव भाटिया मौ’त प्रकरण : पोस्टमार्टम में जहर खाने की पुष्टि, विसरा रखा गया जांच की खातिर
    Next Article पलामू में बिजली व्यवस्था चरमराई, जरूरत 132 मेगावाट की, मिल रहे सिर्फ 97 मेगावाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Latest Posts

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.