Dhanbad : धनबाद के चर्चित करोड़ों रुपये की ठगी मामले में आरोपी संजय अग्रवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) प्रफुल्ल कुमार की कोर्ट ने संजय अग्रवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, संजय अग्रवाल को पहले बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दूसरे मामले में उन्हें रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।


