Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»2 महीने बाद गाजियाबाद में मिला रांची का लापता नाबालिग, परिवार ने ली राहत की सांस
    झारखंड

    2 महीने बाद गाजियाबाद में मिला रांची का लापता नाबालिग, परिवार ने ली राहत की सांस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पहले लापता हुआ नाबालिग लड़का आखिरकार सकुशल मिल गया है। रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से उसे बरामद कर लिया है। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक पंकज रविदास नाम का नाबालिग 6 मार्च से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब आरोपियों ने जगन्नाथपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

    रांची पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी और तकनीकी जांच के जरिए बच्चे की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश चल रही थी। पुलिस को जांच के दौरान इनपुट मिला कि लड़का उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में हो सकता है।

    गाजियाबाद के लोनी इलाके से हुआ बरामद

    सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा पुलिस चौकी इलाके से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि बच्चा आखिर किन परिस्थितियों में गाजियाबाद पहुंचा। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे किसी गिरोह या अन्य लोगों का हाथ तो नहीं है। करीब दो महीने तक बेटे की तलाश में परेशान परिवार अब उसके सुरक्षित मिलने से काफी खुश है। वहीं पुलिस बच्चे को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रांची लाने की तैयारी में जुटी हुई है।

    Also Read : दवा दुकानों की हड़ताल से पहले केंद्र सरकार एक्टिव, राज्यों को दिए खास निर्देश

    Child Missing Case Ghaziabad News Jagannathpur Police Station Jharkhand news Latest news Loni Ghaziabad Minor Recovered Safe Missing Boy Case Missing Child Found Missing Minor Found Pankaj Ravidas police investigation ranchi crime news ranchi news Ranchi Police Today News Trending News UP Police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट
    Next Article गिरिडीह में पुल के नीचे मिली किशोरी की ला’श, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.