Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेडिकल दुकानों की हड़ताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  देशभर में 20 मई 2026 को मेडिकल दुकानों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर मरीजों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से बुलाई गई इस हड़ताल का असर दवा आपूर्ति पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कई राज्यों में मेडिकल दुकानदार हड़ताल में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया है।

    हड़ताल के असर को देखते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर्स को एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि किसी भी हालत में मरीजों को दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने निर्देश दिया है कि हर इलाके में कुछ मेडिकल दुकानें खुली रहें ताकि लोगों को जरूरी दवाएं मिलती रहें। CDSCO ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी मेडिकल दुकान को जबरन बंद कराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

    सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी, जन औषधि केंद्र, सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल स्टोर, प्राइवेट अस्पतालों की फार्मेसी और बड़ी मेडिकल चेन की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। इससे मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था मिल सकेगी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

    इस मामले को लेकर 17 मई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर्स के साथ एक अहम बैठक भी की गई थी। बैठक में दवा उपलब्धता बनाए रखने और हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने की रणनीति तैयार की गई। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को बिना रुकावट दवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Also Read : मारवाड़ी कॉलेज की ऑटोनॉमी खत्म, अब फिर रांची यूनिवर्सिटी के अधीन चलेगी पढ़ाई

    20 May Medical Strike AIOCD Strike CDSCO Advisory Drug Controller General Drug Shortage Alert government of india health services Healthcare Alert India health news Jan Aushadhi Kendra Latest news Medical Shop Strike Medical Store Strike medicine availability medicine supply nationwide strike Pharmacy News Rajeev Singh Raghuvanshi Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी कॉलेज की ऑटोनॉमी खत्म, अब फिर रांची यूनिवर्सिटी के अधीन चलेगी पढ़ाई
    Next Article 2 महीने बाद गाजियाबाद में मिला रांची का लापता नाबालिग, परिवार ने ली राहत की सांस

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.