Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका
    जोहार ब्रेकिंग

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले हजारीबाग जिले के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रवीण रंजन ने इन स्कूलों के प्राचार्यों और संबंधित शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही सभी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इस बार मैट्रिक परीक्षा परिणाम में हजारीबाग जिला राज्यभर में 14वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष जिला सातवें स्थान पर था। जिले की रैंकिंग में आई इस गिरावट को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।

    इन स्कूलों से मांगा गया जवाब

    जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें पीएमश्री केबी हाई स्कूल, हिंदू प्लस टू स्कूल हजारीबाग, केएन प्लस टू स्कूल इचाक, राम नारायण प्लस टू स्कूल पदमा और पीएमश्री स्कूल देवकुली, सलगावां, पबरा, सरौनी और ढौठवा समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं। डीईओ प्रवीण रंजन ने कहा कि इन स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हैं। कई स्कूलों में तो एक ही विषय के दो-दो शिक्षक भी पदस्थापित हैं। इसके बावजूद रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने बताया कि गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं, जिससे स्कूलों का ओवरऑल रिजल्ट प्रभावित हुआ।

    आज होगी मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की समीक्षा

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह सोमवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की समीक्षा करेंगे। सचिव ने कहा कि कई जिलों के डीसी और डीईओ ने पहले ही खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि विभागीय बैठक में यह तय किया जाएगा कि किन बिंदुओं पर कार्रवाई की जाए। खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वेतन रोकने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

    शिक्षकों ने गिनाईं अपनी परेशानियां

    हिंदू प्लस टू स्कूल हजारीबाग के शिक्षकों ने खराब रिजल्ट के पीछे कई कारण बताए हैं। शिक्षकों का कहना है कि आठवीं पास करने के बाद नौवीं में नामांकन के दौरान कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश देना पड़ता है ताकि इनरोलमेंट बढ़ सके। ऐसे कई छात्र बुनियादी लेखन तक सही ढंग से नहीं कर पाते। शिक्षकों ने यह भी कहा कि नौवीं कक्षा में सेंटअप टेस्ट बंद होने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी का सही आकलन नहीं हो पाता। छात्र सीधे मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो जाते हैं।

    इसके अलावा शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ भी बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि सालभर उन्हें चुनाव ड्यूटी, ट्रेनिंग, सावित्री बाई फुले योजना, बैंक खाता खुलवाने, आय प्रमाण पत्र भरवाने और जनगणना जैसे कार्यों में लगाया जाता है। इससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते।

    शिक्षक संघ ने उठाई मांग

    झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रविंद्र कुमार चौधरी ने स्कूलों में फिर से सेंटअप टेस्ट शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से अलग रखा जाए ताकि वे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें। उनके अनुसार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाना जरूरी है।

    Also Read : इस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका Action Taken Over Results Below 95%: JAC Withholds Salaries of Principals and Teachers at 59 High Schools in Hazaribagh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत
    Next Article कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.