Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन
    झारखंड

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टरों ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के चैंबर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज डॉक्टरों ने “नो पे, नो वर्क” के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि लगातार तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किराया, रोजमर्रा के खर्च, परिवार की जिम्मेदारियां और अन्य जरूरी भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में दिन-रात मरीजों की सेवा करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलना बेहद निराशाजनक है।

    डायरेक्टर चैंबर के गेट पर जड़ा ताला

    विरोध के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने अपना आक्रोश जताते हुए रिम्स डायरेक्टर के चैंबर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर वहीं धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन का माहौल कुछ देर तक काफी तनावपूर्ण बना रहा। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वेतन के लिए फंड अलॉट नहीं किया गया है, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। उनका कहना है कि बार-बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

    इलाज व्यवस्था पर पड़ सकता है असर

    जूनियर डॉक्टर किसी भी बड़े अस्पताल की रीढ़ माने जाते हैं। इमरजेंसी से लेकर वार्ड और ओपीडी तक उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में अगर यह आंदोलन लंबा खिंचता है, तो मरीजों की इलाज व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। रिम्स जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जूनियर डॉक्टरों ने साफ कहा है कि अगर जल्द उनकी लंबित सैलरी जारी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि रिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस संकट का समाधान कितनी जल्दी निकालते हैं।

    Also Read : टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल
    Doctor Protest government hospital news Health Department Jharkhand healthcare crisis. Jharkhand news Junior Doctors Protest Junior Resident Doctors Medical News No Pay No Work Rajendra Institute of Medical Sciences ranchi news RIMS Doctors Protest RIMS Ranchi RIMS Salary Issue salary delay
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल
    Next Article रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    Related Posts

    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.