Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 4:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए बम फेंक दिया। गनीमत रही कि बम फटा नहीं। अगर बम फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य सहम गए, जबकि पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र अग्रवाल का घर प्रेमसन्स होंडा सर्विस सेंटर के पास मुख्य सड़क किनारे स्थित है। देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर बम फेंककर फरार हो गए। घटना के वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे। अगर बम फट जाता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिंदा बम को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। सुरक्षा को देखते हुए इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधी किस दिशा से आए और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से भागे। पुलिस का मानना है कि तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

    पहले भी बन चुका है निशाना

    बताया जा रहा है कि सुरेंद्र अग्रवाल का घर पहले भी अपराधियों के निशाने पर रह चुका है। वर्ष 2010 में उनके घर पर डकैती की बड़ी घटना हुई थी। अब एक बार फिर इसी घर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।  मामले में मौके पर मौजूद एसआई ने मीडिया को बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    Bombing at Businessman Surendra Agarwal's Residence in Dhanbad; Questions Raised Over Police Conduct धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी पुलिस पर उठे सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत
    Next Article मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में महिला की गला रेतकर हत्या

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

    May 14, 2026
    झारखंड

    36 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी, झारखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

    May 14, 2026
    Latest Posts

    कोडरमा में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में महिला की गला रेतकर हत्या

    May 14, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

    May 14, 2026

    36 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी, झारखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

    May 14, 2026

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026

    रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.