Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 4:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी
    गोड्डा

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। नयानगर गांव के पास हुई इस घटना में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले महागामा के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

    बाइक से घर से निकले थे, रास्ते में हुआ हमला

    जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा अपने घर से बाइक पर कहीं जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान नयानगर गांव के समीप काजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने तलवार से कई वार किए, जिससे विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विजय शर्मा ने बताया कि हमले के वक्त वह हेलमेट पहने हुए थे। इसी वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी। उन्होंने बताया कि हमलावर ने पहले सिर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन हेलमेट होने से वार खाली चला गया। इसके बाद हमलावर ने उनके दाएं हाथ और पैर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। विजय शर्मा का कहना है कि हमला उन्हें जान से मारने की नीयत से किया गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर के साथ उनका पहले कोई व्यक्तिगत विवाद या झगड़ा नहीं था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती देख हमलावर वहां से फरार हो गया। इसके बाद घायल विजय शर्मा ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मदद से उन्हें पहले महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस जांच में जुटी, वजह अब भी साफ नहीं

    महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विजय शर्मा का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। इलाके में इस हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग राजनीतिक एंगल की भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Also Read : जामताड़ा में दो साइबर ठग गिरफ्तार, गेमिंग एप के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना

    Former MLA's Personal Assistant Attacked with Sword; Undergoing Treatment at Hospital अस्पताल में इलाज जारी पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स जमीन घोटाला : कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी, अगली सुनवाई 22 मई को
    Next Article वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026
    झारखंड

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026
    Latest Posts

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.