Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
Also Read : पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Also Read : नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी
Also Read : माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार
Also Read : हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश


