Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पाकुड़ में बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, हसुआ से सिर पर किया वार
    क्राइम

    पाकुड़ में बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, हसुआ से सिर पर किया वार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले में एक बेटे ने अपने ही 60 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में बेटे ने हसुआ से पिता के सिर पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे अनूप सरदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    बहाने से घर बुलाया, फिर हुआ विवाद

    पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात आरोपी अनूप सरदार ने किसी बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अनूप ने घर में रखे हसुआ से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दिवाकर सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हुई। बुधवार सुबह मामला तब सामने आया, जब आरोपी अपनी एक बेटी को उसी घर में लेकर पहुंचा। इसके बाद घर की हालत देखकर परिवार और आसपास के लोग सन्न रह गए। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

    पड़ोसियों ने बताई आरोपी की पुरानी करतूतें

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी अनूप सरदार शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में हंगामा करता था। पड़ोसियों का कहना है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 15 से 20 साल पहले पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई थी और उसकी पांच बेटियां हैं। आरोप है कि वह पत्नी और बेटियों के साथ भी मारपीट करता था। इसी वजह से परिवार उससे अलग किराए के मकान में रहने लगा था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश भी की थी। मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से शराब के नशे में हिंसक व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा कि घर का सामान तक बेच दिया गया था और कई बार घर में आग लगाने की कोशिश भी की गई थी। वर्षा के मुताबिक, घटना वाले दिन उनके पिता ने दादा को घर बुलाया और फिर उनकी हत्या कर दी। सुबह जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस क्या कह रही है

    मौके पर पहुंचे नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सुबह हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी बेटे अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिला। लोगों का कहना है कि किसी बेटे द्वारा अपने ही पिता की इस तरह हत्या कर देना बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला है।

    Also Read : रक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
    alcohol related crime Anup Sardar Breaking Crime News Divakar Sardar family dispute murder father murder case jharkhand crime news murder in Jharkhand News Samvad Pakur News Pakur Police sickle attack case son killed father Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दु’ष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
    Next Article पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.