Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची के अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार
    क्राइम

    रांची के अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AI generated
    AI generated
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार देर रात अरगोड़ा चौक के पास एक बस पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से एक अपराधी को मौके पर ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहे।

    ड्राइवर से कहासुनी के बाद चली गोली

    जानकारी के अनुसार अरगोड़ा चौक के पास जीवन ज्योति बस खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक बस के आसपास आगे-पीछे घूमने लगे। बस चालक ने बताया कि युवकों की गतिविधि संदिग्ध लग रही थी, जिस पर उसने उन्हें हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाला और बस की ओर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

    पुलिस ने पीछा कर पकड़ा अपराधी

    फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास गश्त कर रही पीसीआर और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर तीनों अपराधी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

    सिटी एसपी भी पहुंचे मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    दो फरार अपराधियों की तलाश जारी

    पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसके दो साथियों के बारे में जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

    फायरिंग की घटना के बाद अरगोड़ा चौक और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात अपराधियों का इस तरह खुलेआम हथियार लेकर घूमना चिंता का विषय है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

    Also Read : गढ़वा में आज ‘कॉफी विद एसडीएम’, नर्सिंग कर्मियों की राय से सुधरेगी हेल्थ सिस्टम

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में आज ‘कॉफी विद एसडीएम’, नर्सिंग कर्मियों की राय से सुधरेगा हेल्थ सिस्टम
    Next Article नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    Related Posts

    क्राइम

    पाकुड़ में बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, हसुआ से सिर पर किया वार

    May 13, 2026
    क्राइम

    रक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार

    May 13, 2026
    झारखंड

    नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    May 13, 2026
    Latest Posts

    पाकुड़ में बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, हसुआ से सिर पर किया वार

    May 13, 2026

    रक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार

    May 13, 2026

    नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    May 13, 2026

    रांची के अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

    May 13, 2026

    गढ़वा में आज ‘कॉफी विद एसडीएम’, नर्सिंग कर्मियों की राय से सुधरेगा हेल्थ सिस्टम

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.