Ranchi : राजधानी रांची में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रांची पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो महीनों में हजारों वाहनों की जांच की गई, जिसमें 114 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
रांची के एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पिछले दो महीनों में कुल 4973 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 114 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की।
Also Read : अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी
Also Read : मंत्री दीपिका ने महागामा में शुरू की 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना, भुसका पहाड़ को टूरिस्ट स्पॉट बनाने का ऐलान


