Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 1:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में चर्चित शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पहले सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और दामाद शहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर जमीन में गाड़कर छिपाकर रखे गए सोने-चांदी जैसे जेवरात बरामद किए गए हैं।

    21 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई थी डकैती

    एसपी मुकेश लुनायत ने मीडिया को बताया कि बीते 21 अप्रैल को दोपहर करीब 3:40 बजे रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित एनएच-23 पर शिव शंकर ज्वेलर्स दुकान में डकैती की वारदात हुई थी। घटना के बाद दुकान संचालक विष्णु प्रसाद के फर्दबयान पर रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय कारोबारियों में भी दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल को सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय पुलिस ने लूटे गए सामानों में से करीब 180 आइटम, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तीन दोपहिया वाहन, एक चारपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए थे।

    गुप्त सूचना पर फिर चला पुलिस का ऑपरेशन

    पुलिस बाकी लूटे गए सामान और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 10 मई को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका के परिवार तक पहुंच बनाई। पुलिस ने उसकी पत्नी नाजमा खातुन और दामाद शहनवाज हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर नाजमा खातुन के घर में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद किए गए।

    क्या-क्या मिला

    पुलिस ने बरामदगी में एक सोने जैसा हार और दो झुमके, बड़ी संख्या में चांदी जैसे कंगन, चूड़ियां और अंगूठियां बरामद की हैं। बरामद सामान में सोने जैसा धातु करीब 49 ग्राम, चांदी जैसे जेवर करीब 1350 ग्राम, कुल बरामद सामान लगभग 134 पीस शामिल हैं। इनमें डिजाइनर चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां और अन्य आभूषण हैं। एसपी का कहना है कि इस डकैती कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही लूट के बाकी सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Also Read : सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    Rajarappa Jewelers Robbery Loot Buried in the Ground; Mastermind's Wife and Son-in-Law Arrested मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    May 11, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    May 11, 2026
    Latest Posts

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026

    जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    May 11, 2026

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    May 11, 2026

    बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    May 11, 2026

    रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.