Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 3:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल
    कोडरमा

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत भाखरा गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हुए इस हमले से पूरा इलाका तबाह में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार, भाखरा निवासी 47 वर्षीय पृथ्वी सिंह शुक्रवार रात बासोडीह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर अंधेरे में खड़े एक जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वे पास के एक घर की ओर भागे और शोर मचाया।

    ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती

    आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पृथ्वी सिंह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है।

    घर और स्कूल को भी पहुंचाया नुकसान

    हाथियों के झुंड ने केवल व्यक्ति पर ही हमला नहीं किया, बल्कि गांव में कई जगह भारी नुकसान भी पहुंचाया। स्कूल के कार्यालय में रखी अलमारी (गोदरेज) और अन्य सामान को तोड़ दिया गया। इसके अलावा 80 वर्षीय राजा सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा गेहूं खा लिया और उसे बर्बाद कर दिया। वहीं 55 वर्षीय बाले राम के घर की दीवार को भी हाथियों ने तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

    ग्रामीणों में गुस्सा, प्रशासन पर सवाल

    लगातार हो रहे हाथी हमलों से कटैया पंचायत के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लंबे समय से जारी है, लेकिन वन विभाग और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में हाथियों के हमले में एक युवक की जान जा चुकी है। इसके विरोध में दो बार सड़क जाम भी किया गया था, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आज तक नहीं हो पाए। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। लोग लगातार हाथियों के हमलों से परेशान हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Also Read : सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत
    Animal Attack Bhakhra Village Breaking news elephant attack forest department Human-Wildlife Conflict Injury Case jharkhand Katia Panchayat Kodarma rural news Satgawan Village Damage wild elephants
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत
    Next Article गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    May 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    May 9, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    May 9, 2026

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    May 9, 2026

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    May 9, 2026

    सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.