Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति
    झारखंड

    जेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    jtet 2026
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस मामले की समीक्षा के लिए पांच मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। कैबिनेट से जेटेट नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। समिति अलग-अलग जिलों में तय की गई जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं पर विचार करेगी। इसके बाद सरकार को अपनी सिफारिश सौंपेगी कि किन भाषाओं को नियमावली में शामिल किया जाए और किन्हें हटा दिया जाए। सरकार ने समिति से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

    वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर होंगे संयोजक

    सरकार ने तीनों सहयोगी दलों के मंत्रियों को इस कमेटी में जगह दी है। इसमें झामुमो और कांग्रेस के दो-दो मंत्री जबकि राजद के एक मंत्री शामिल हैं। कमेटी में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को सदस्य बनाया गया है।

    क्या है पूरा भाषा विवाद

    JTET नियमावली में जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं का निर्धारण किया गया है। अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में तय भाषाओं में से किसी एक का चयन कर परीक्षा देनी होगी। विवाद इस बात को लेकर है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका जैसी भाषाओं को कई जिलों की क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल नहीं किया गया है। पलामू इलाके में भोजपुरी और मगही को शामिल करने की मांग उठ रही है, जबकि संताल परगना प्रमंडल में अंगिका को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग हो रही है।

    कैबिनेट बैठक में भी उठा था विरोध

    भाषा को लेकर सरकार के भीतर भी मतभेद सामने आए थे। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी। इसी कारण एक बार नियमावली पर फैसला टाल दिया गया था। बाद में दूसरी बैठक में नियमावली को मंजूरी दी गई, लेकिन विवाद सुलझाने के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाने का फैसला लिया गया।

    10 साल बाद हो रही है JTET परीक्षा

    राज्य में JTET परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया जारी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की है। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा जुलाई तक आयोजित हो सकती है। खास बात यह है कि झारखंड में करीब 10 साल बाद JTET परीक्षा आयोजित होने जा रही है, इसलिए अभ्यर्थियों में इसे लेकर खास उत्साह है।

    Also Read : पश्चिम बंगाल को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, 11 बजे शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
    #Angika #BreakingNews #DeepikaPandeySingh #EducationNews #HemantSorenGovernment #HindiNews #JACExam #JTETExam #LanguageControversy #LatestNews #RadhaKrishnaKishore #RegionalLanguage #TeacherEligibilityTest Bhojpuri Jac jharkhand JharkhandNews JharkhandPolitics JTET Magahi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
    Next Article जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.