Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»RTO लिंक और फर्जी ट्रेडिंग का जाल, रांची में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को बनाया शिकार
    क्राइम

    RTO लिंक और फर्जी ट्रेडिंग का जाल, रांची में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को बनाया शिकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में लिंक ओपन करते ही युवक के बैंक खातों से करीब 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए गए, जबकि दूसरे मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगभग दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दोनों मामलों में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहला मामला ओरमांझी निवासी बबन वर्मा से जुड़ा है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ के नाम से एक लिंक भेजा गया था। गलती से लिंक ओपन करते ही उनके एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खाते से कुल 1 लाख 93 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

    ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी

    दूसरा मामला गुमला निवासी चंदन कुमार का है, जो वर्तमान में सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर कार्यालय, धुर्वा में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग का ऑफर मिला था। चंदन कुमार को बाद में एक व्हाट्सएप नंबर से जोड़ा गया, जहां उन्हें मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। पहले उनसे 50 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद ज्यादा लाभ का भरोसा देकर अलग-अलग चरणों में 70 हजार और फिर 80 हजार रुपये जमा करवाए गए।

    फीस और चार्ज के नाम पर ठगी

    आरोपियों ने ट्रेडिंग फीस और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की। काफी समय बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें और ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

    Also Read : JTET नियमों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, उच्च स्तरीय समिति करेगी भाषा प्रावधानों की समीक्षा

    banking fraud Breaking news cyber crime cyber fraud cyber police digital fraud Fake Link Scam Jharkhand news online scam Online Trading Fraud ranchi ranchi news Telegram Scam WhatsApp fraud
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली-पानी संकट पर भाजपा का आक्रोश मार्च, रामगढ़ में घड़ा फोड़कर जताया विरोध
    Next Article पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी : बुधराम लागुरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

    May 8, 2026
    झारखंड

    भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी

    May 8, 2026
    झारखंड

    रिम्स में सुसाइड! फंदे पर लटका मिला मरीज का शव

    May 8, 2026
    Latest Posts

    डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

    May 8, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी

    May 8, 2026

    रिम्स में सुसाइड! फंदे पर लटका मिला मरीज का शव

    May 8, 2026

    पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी : बुधराम लागुरी

    May 8, 2026

    RTO लिंक और फर्जी ट्रेडिंग का जाल, रांची में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को बनाया शिकार

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.