Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाई बीम और पास देने के विवाद में खूनी बवाल, सात आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हाई बीम और पास देने के विवाद में खूनी बवाल, सात आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गाड़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी को पास देने और हाई बीम लाइट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में महिंद्रा XUV में सवार सतीश कुमार और उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। घटना के दौरान आरोपियों ने सतीश कुमार की लाइसेंसी .315 बोर की राइफल भी छीन ली थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दासुवा उरांव, रंजीत गोप, सोमरा उरांव, विपिन उरांव और बबलू अहीर शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी रातू थाना क्षेत्र के मुरचू गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं।

    रुरल एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, बीते 5 मई की रात रातू थाना क्षेत्र के मालमाडु गांव में तारूप जाने वाली सड़क पर महिंद्रा XUV और एक पिकअप वैन आमने-सामने आ गई। इसी दौरान गाड़ी पास देने और वाहन की हाई बीम लाइट को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पिकअप वैन में सवार लोगों ने सतीश कुमार और उनके सहयोगी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने सतीश कुमार की लाइसेंसी 0.315 बोर की राइफल भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में रातू थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में डीएसपी मुख्यालय द्वितीय अरविंद कुमार और खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी को शामिल किया गया।

    पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए रातू थाना क्षेत्र के मुरचू गांव से इस मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई लाइसेंसी .315 बोर राइफल भी बरामद कर ली। वहीं घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन संख्या JH01-EF 4034 को पिठौरिया थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। रुरल एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस पूरे मामले का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : चलती ट्रेन में देशी पिस्तौल लहराकर धमका रहे थे यात्रियों को, आरपीएफ ने दो को दबोचा

    Bloody Brawl Over Dispute Involving High Beams and Yielding; Seven Accused Arrested Within 24 Hours सात आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार हाई बीम और पास देने के विवाद में खूनी बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलती ट्रेन में देशी पिस्तौल लहराकर धमका रहे थे यात्रियों को, आरपीएफ ने दो को दबोचा
    Next Article कामेश्वर पांडे ह’त्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा का ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.