Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 4:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध संबंध का नतीजा है टाटीसिल्वे के कमलेश की ह’त्या, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध का नतीजा है टाटीसिल्वे के कमलेश की ह’त्या, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 6, 2026Updated:May 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमलेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए कमलेश कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष), शिवनाथ की पत्नी अंगिता देवी (28 वर्ष) और साहिल राजा (19 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए हाईवा ट्रक से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस मामले में टाटीसिल्वे थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना 3 मई 2026 को मानकीडीपा रिंग रोड के किनारे सामने आई थी, जहां सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था।

    तकनीकी जांच से खुला पूरा राज

    रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार छापेमारी की। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक हाईवा ट्रक संख्या JH02BX-9396, एक स्कूटी संख्या JH01DT-7599 और तीन मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए हैं।

    घर में की गई हत्या, फिर रिंग रोड पर फेंका शव

    पुलिस के अनुसार, कमलेश कुमार की हत्या अनगड़ा थाना क्षेत्र के जानुम हाहे स्थित घर में की गई थी। हत्या के बाद शव को हाईवा ट्रक में लादकर टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकीडीपा रिंग रोड के पास ले जाया गया। इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की नीयत से शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और हाईवा का अगला पहिया शव पर चढ़ा दिया गया, ताकि मामला एक्सीडेंट जैसा लगे। हालांकि पुलिस जांच में पूरा मामला हत्या का निकला।

    अवैध संबंध को लेकर रची गई साजिश

    पूछताछ में आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह और उसकी पत्नी अंगिता देवी ने पुलिस को बताया कि कमलेश कुमार और अंगिता देवी के बीच अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मिलने के बाद शिवनाथ ने हत्या की साजिश रची। इस काम में साहिल राजा ने भी साथ दिया। पुलिस का कहना है कि तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की।

    छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

    इस कार्रवाई में सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय, टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सहित टाटीसिल्वे और नामकुम थाना के कई पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों पर झारखंड ATS की पैनी नजर, मेजर से पूछताछ के बाद बनी सूची

    Including Husband and Wife Tatislwe's Kamlesh Murder Result of Illicit Affair; Three Arrested अवैध संबंध का नतीजा है टाटीसिल्वे के कमलेश की हत्या पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील समूह में बड़ा फेरबदल : JCAPCPL, नीलाचल इस्पात और TSDPL में भी बड़े बदलाव
    Next Article झारखंड में अब स्ट्रीट फूड होगा ज्यादा सुरक्षित, ठेला-खोमचा वालों को मिलेगी ट्रेनिंग

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक धराए

    May 6, 2026
    झारखंड

    IIM Ranchi में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, MBA छात्र को 52.50 लाख और EMBA में 1.2 करोड़ का मिला पैकेज

    May 6, 2026
    झारखंड

    ट्रेजरी घोटाला फोडर स्कैम से भी बड़ा, BJP ने की CBI-ED जांच की मांग

    May 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक धराए

    May 6, 2026

    IIM Ranchi में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, MBA छात्र को 52.50 लाख और EMBA में 1.2 करोड़ का मिला पैकेज

    May 6, 2026

    ट्रेजरी घोटाला फोडर स्कैम से भी बड़ा, BJP ने की CBI-ED जांच की मांग

    May 6, 2026

    बिहार कैबिनेट में नया चेहरा: निशांत की एंट्री पक्की, JDU ने सौंपी नामों की सूची

    May 6, 2026

    JAC 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में राशिदा नाज ने किया टॉप

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.