Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर तीन के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी वजह से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर

