Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑपरेशन ड्रैगन-228 : लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को दबोचा, AK-47, SLR और गोलियां जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ड्रैगन-228 : लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को दबोचा, AK-47, SLR और गोलियां जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 6, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव निवासी मनोज लोहरा और लातेहार जिले के सिमरियाटांड निवासी महादेव सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से आधुनिक हथियार, भारी मात्रा में गोली और संचार उपकरण बरामद किए गए हैं। हालांकि संगठन का सक्रिय उग्रवादी शंकर राम अपने अन्य साथियों के साथ जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला।

    गुप्त सूचना पर शुरू हुआ ‘ऑपरेशन ड्रैगन-228’

    लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि उन्हें बीते चार मई को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता जंगल क्षेत्र में मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर “स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन-228” शुरू किया गया। ऑपरेशन में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी, सैट टीम और जिला बल के जवानों को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। पुलिस के जंगल पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद उग्रवादी भागने लगे। जवानों ने पीछा करते हुए दो उग्रवादियों को हथियारों के साथ पकड़ लिया। एसपी के अनुसार, दोनों सक्रिय रूप से जेजेएमपी संगठन के लिए काम कर रहे थे।

    झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी AK-47

    गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो एसएलआर रायफल, मैगजीन, जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने जंगल में आगे तलाशी अभियान चलाया, जहां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक AK-47 रायफल, पांच मैगजीन, गोली, वॉकीटॉकी और अन्य सामान बरामद हुआ। उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल तीन हथियार बरामद किए हैं। इनमें दो एसएलआर और एक AK-47 रायफल शामिल है। इसके अलावा 9 मैगजीन और कुल 318 जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। सुरक्षा बलों ने दो वॉकीटॉकी, दो वाई-फाई राउटर, पांच मोबाइल फोन, छह सीम कार्ड और अन्य सामान भी जब्त किया है। बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

    फरार उग्रवादियों की तलाश में जंगल में लगातार अभियान

    इस मामले में मनिका थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुमार गौरव का कहना है कि फरार उग्रवादी शंकर राम और उसके साथियों की तलाश में लगातार जंगलों में छापेमारी की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नक्सली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : कुख्यात प्रिंस खान दुबई से डंकी रूट से पहुंचा पाकिस्तान, रिमांड में ‘मेजर’ ने उगला राज

    Ak-47 and Ammunition Seized Operation Dragon-228: Latehar Apprehends Two JJMP Militants; AK-47 Operation Dragon-228: Latehar Police Apprehend Two JJMP Militants; AK-47 SLR SLR और गोलियां जब्त ऑपरेशन ड्रैगन-228 : लातेहार ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को दबोचा ऑपरेशन ड्रैगन-228 : लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम पद छोड़ने से ममता का इनकार, महेश जेठमलानी बोले– सबक मिलना चाहिए
    Next Article टेंडर कमीशन घोटाला मामला: नीरज मित्तल की याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.