Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात प्रिंस खान दुबई से डंकी रूट से पहुंचा पाकिस्तान, रिमांड में ‘मेजर’ ने उगला राज
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात प्रिंस खान दुबई से डंकी रूट से पहुंचा पाकिस्तान, रिमांड में ‘मेजर’ ने उगला राज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 6, 2026Updated:May 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रिंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के वासेपुर का कुख्यात और फरार अपराधी प्रिंस खान अब पाकिस्तान में छिपा हुआ है। पुलिस पूछताछ में उसके करीबी गुर्गे सैफी उर्फ मेजर ने दावा किया है कि प्रिंस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद है और उसे वहां आईएसआई की ओर से संचालित एक कैंप में संरक्षण मिला हुआ है। पुलिस के अनुसार, रंगदारी से जुटाए जा रहे पैसों का इस्तेमाल अब आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है। धनबाद पुलिस को यह जानकारी सैफी उर्फ मेजर से पूछताछ के दौरान मिली है।

    दुबई से डंकी रूट के जरिए पहुंचा पाकिस्तान

    पूछताछ में सैफी ने बताया कि दुबई में इंटरपोल की दबिश बढ़ने के बाद प्रिंस खान काफी परेशान था। गिरफ्तारी के डर से उसने दुबई छोड़ने की योजना बनाई। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक सहयोगी की मदद से वह डंकी रूट के जरिए ओमान पहुंचा और वहां से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत चला गया। सैफी के मुताबिक पाकिस्तान पहुंचने के बाद प्रिंस को आईएसआई द्वारा संचालित जैश-ए-मोहम्मद के एक सेंटर में शरण दी गई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वहां प्रिंस किन लोगों के संपर्क में है और किसके संरक्षण में रह रहा है।

    रंगदारी का पैसा अब आतंक फंडिंग में इस्तेमाल

    धनबाद पुलिस का कहना है कि पहले प्रिंस खान रंगदारी के पैसों से चल-अचल संपत्तियां खरीदता था, लेकिन अब वही पैसा आतंकी गतिविधियों में लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि धनबाद से कोई व्यक्ति प्रिंस खान को पैसे पहुंचा रहा है, तो उसके खिलाफ आतंकियों की मदद करने और गैरकानूनी गतिविधियों को फंडिंग करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    दुबई में रह रही हैं प्रिंस की दोनों पत्नियां

    सैफी ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि प्रिंस खान की दोनों पत्नियां इस समय दुबई में एक ही फ्लैट में रह रही हैं। फरारी के दौरान ही उसने दूसरी शादी की थी। वहीं उसका भाई गोपी खान अपनी पत्नी के साथ दूसरे फ्लैट में रह रहा है, जो उस फ्लैट से करीब 10 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। उसके साथ ऋतिक नाम का व्यक्ति भी रहता है। पुलिस का दावा है कि धनबाद से रंगदारी के जरिए मिलने वाले पैसों से ये सभी लोग दुबई में आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। अब पुलिस की नजर गोपी खान पर भी टिकी हुई है।

    वायरल पर्चों की होगी फॉरेंसिक जांच

    सैफी उर्फ मेजर ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 से पहले वह प्रिंस खान के लिए वारदात से पहले और बाद में धमकी भरे पर्चे लिखता था। वह पर्चों में अपना नाम “मेजर” लिखता था और इन्हें धनबाद के गुर्गों तक पहुंचाता था। बाद में इन्हीं पर्चों को इलाके में वायरल किया जाता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि प्रिंस का साथ छोड़ने के बाद उसने पलामू के कुबेर के नाम से भी पर्चे लिखकर वायरल करवाए। अब पुलिस पुराने वायरल पर्चों की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है, ताकि हैंडराइटिंग की पहचान की जा सके।

    रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजा गया सैफी

    धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों ने धनबाद थाना में सैफी से कई चरणों में पूछताछ की। तीन दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। गौरतलब है कि 19 मार्च को सैफी को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

    Also Read : पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा गठन का ऐलान, अब सरकार बनाने की कवायद तेज

    Notorious Prince Khan Reaches Pakistan from Dubai via 'Donkey Route'; 'Major' Spills Secrets During Remand कुख्यात प्रिंस खान दुबई से डंकी रूट से पहुंचा पाकिस्तान प्रिंस रिमांड में 'मेजर' ने उगला राज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्साइज सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला : आरोपी की जमानत पर अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला
    Next Article सीएम पद छोड़ने से ममता का इनकार, महेश जेठमलानी बोले– सबक मिलना चाहिए

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा स्टील समूह में बड़ा फेरबदल : JCAPCPL, नीलाचल इस्पात और TSDPL में भी बड़े बदलाव

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों पर झारखंड ATS की पैनी नजर, मेजर से पूछताछ के बाद बनी सूची

    May 6, 2026
    जमशेदपुर

    मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर

    May 6, 2026
    Latest Posts

    टाटा स्टील समूह में बड़ा फेरबदल : JCAPCPL, नीलाचल इस्पात और TSDPL में भी बड़े बदलाव

    May 6, 2026

    कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों पर झारखंड ATS की पैनी नजर, मेजर से पूछताछ के बाद बनी सूची

    May 6, 2026

    मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर

    May 6, 2026

    10 मई को होने वाली B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    रांची रिंग रोड में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दो गंभीर

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.