Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद  
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद  के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़, सिंह नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बलियापुर के निपानिया निवासी शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी ममता देवी और पुत्र संतोष महतो के साथ बाइक से महुदा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कोयला लदे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

    हादसे में शत्रुघ्न महतो और संतोष महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर कोयला लदे हाइवा की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

    हाइवा चालक फरार

    सूचना मिलने पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कोयला लदे भारी वाहनों की रफ्तार पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

    Also Read : यात्रियों की सुरक्षा मजबूत, रांची रेल मंडल में 140 कोचों पर CCTV लगाए गए

    accident news Breaking news Coal Lorry Accident Crime news Dhanbad Dhanbad News Family Accident Fatal Accident highway accident hindi news hospital Hyva Accident Jharia jharkhand Jharkhand news Katras Mor police action public protest Road Accident Singh Nagar Traffic Jam truck accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेनों में चोरी-छेड़छाड़ पर लगेगा लगाम, रांची रेल मंडल ने 140 कोचों में लगाए CCTV
    Next Article रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.