Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार, रांची में हुआ सम्मान
    जोहार ब्रेकिंग

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार, रांची में हुआ सम्मान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मजदूर दिवस के मौके पर शनिवार को उनके रांची स्थित आवास पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में दिया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है। अकादमी समाज के दलित, गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करने वाले लोगों को हर साल यह सम्मान देती है। इस बार बाबूलाल मरांडी को उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक और जनसेवा कार्यों के लिए चुना गया।

    आवास पर पहुंचकर सौंपा गया पुरस्कार

    शनिवार को अनिल बांसफोर, जो अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं, खुद मरांडी के आवास पहुंचे और उन्हें यह पुरस्कार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मरांडी के सामाजिक योगदान और खासकर वंचित तबके के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

    पहले सम्मेलन में हुआ था चयन

    प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मरांडी का चयन 15 मार्च 2026 को तिरुपति के जीएसकेआर भवन में आयोजित अकादमी के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में ही कर लिया गया था। लेकिन उस समय किसी कारण से उन्हें सम्मान नहीं मिल पाया था। बाद में यह तय किया गया कि उन्हें उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

    मरांडी बोले- यह सम्मान समाज को समर्पित 

    सम्मान मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। उन्होंने इसे समाज के गरीब, दलित और वंचित लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी वे इसी दिशा में काम करते रहेंगे। इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने मरांडी को बधाई दी और इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया।

    Also Read : GPS के बताये रास्ते पर चल 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया कंटेनर, करंट से ड्राइवर की हालत गंभीर

    Leader of the Opposition Babulal Marandi Receives National Ambedkar Award; Honored in Ranchi नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची में हुआ सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के जीतपुर जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
    Next Article रामगढ़ सदर अस्पताल हो रहा हाईटेक : मोबाइल से रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस इलाज की तैयारी तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    Latest Posts

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.