Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 3:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल
    गुमला

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    SahayBy SahayMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla: गुमला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रकृति के प्रकोप के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार पांच बच्चे घायल हो गए हैं। यह हादसा मौनीडीह गांव के पास उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे।

    घायल बच्चों की पहचान अनुरूपा एक्का, नेहा टोप्पो, अनुस उरांव, आथिक बड़ा और साक्षी टोप्पो के रूप में हुई है। ये सभी संत माइकल पब्लिक स्कूल महुआडांड़ के छात्र हैं और अकसी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे रिजर्व ऑटो से घर जा रहे थे तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई जिससे चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सड़क पर तीन से चार बार पलटा जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में सात वर्षीय अनुस उरांव का बायां हाथ टूट गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। अन्य चार बच्चों को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोट लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

    प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब मौसम के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।

    Also read : हजारीबाग हत्याकांड और पत्रकार पर हमले की जांच करेगी कांग्रेस, चार सदस्यीय समिति गठित

    Gumla News Jharkhand weather alert Mahuadanr News Road Accident Gumla School Auto Accident school children injured गुमला न्यूज गुमला सड़क दुर्घटना झारखंड मौसम अपडेट महुआडांड़ न्यूज स्कूल ऑटो हादसा स्कूली बच्चे घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में NEET को लेकर अलर्ट: केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 200 मीटर तक पाबंदी
    Next Article झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने एसीबी पर साधा निशाना, कहा जांच का गला घोंटा जा रहा

    Related Posts

    झारखंड

     रामगढ़ में सनसनी: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

    May 1, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट, सिकंदर कुमार बने टॉपर

    May 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    May 1, 2026
    Latest Posts

     रामगढ़ में सनसनी: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

    May 1, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट, सिकंदर कुमार बने टॉपर

    May 1, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    May 1, 2026

    प्रिंस खान का नेटवर्क ध्वस्त: अमन सिंह की हत्या के बाद सदमे में था डॉन, सैफी ने उगले राज

    May 1, 2026

    19 मई से शुरू होगा ‘सहयोग शिविर’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.