Ranchi : झारखंड ATS ने देवघर में नंदन पहाड़ के समीप रेड कर दो आर्म्स सप्लायर को पकड़ा है। पकड़े गए अपराधियों में लीलू पासी और अजीत पांडेय शामिल है। दोनों बिहार में मुंगेर जिले से आर्म्स खरीदकर अपराधी और जंगल में सप्लाय करता था। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एटीएस एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि यह कामयाबी एटीएस और देवघर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। दोनों अपराधी अंतरराज्जीय आर्म्स का सप्लाय करते है। पूछताछ में इनदोनों ने ATS को कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जिस पर एटीएस की टीम सत्यापन करने में जुटी है। एटीएस की टीम ने इनदोनों के पास से दो हथियार और कई जिंदा कारतुस बरामद किया है।
देवघर, जमुई और मुंगेर में दर्ज है कई मामले
ATS की टीम ने जिस लीलू पासी और अजीत पांडेय को दबोचा है उन पर कई जिलों में मामले दर्ज है। वर्तमान में यह पता चला है कि देवघर, मुंगेर और जमुई जिले में दोनों पर आर्म्स एकट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में देवघर टाउन थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
Also Read : सुरक्षा गार्ड के ह’त्यारे को पहले दबोचा, फिर SSP व CITY SP ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Also Read : बच्चे के अपहरण-हत्या का दोषी 31 साल बाद गिरफ्तार, ‘एक्स मुस्लिम’ बन यूट्यूब पर देता था ज्ञान


