Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंतरराज्जीय आर्म्स सप्लायर को झारखंड ATS ने देवघर से पकड़ा, कई जिलों में दर्ज हैं मामले
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराज्जीय आर्म्स सप्लायर को झारखंड ATS ने देवघर से पकड़ा, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ATS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड ATS और देवघर नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध हथियार, सात जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी एटीएस थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गई।

    ATS एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार, देवघर निवासी अजित कुमार पांडेय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करता था। इन लोगों पर अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करने का आरोप है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पैसे लेकर हत्या जैसे गंभीर अपराध करने से भी परहेज नहीं करते थे। मामले के अनुसंधान के दौरान एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी अजित कुमार पांडेय के साथ उसके सहयोगी पंकज कुमार सिंह और सोनु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बिहार के मुंगेर निवासी परवेज की भी इस मामले में संलिप्तता सामने आई है। वह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    पुलिस ने अजित कुमार पाण्डेय के घर से एक देशी पिस्टल बरामद की, जिस पर “Made in USA 99” अंकित है। इसके अलावा 7.65 एमएम के सात जिंदा कारतूस और वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया। पंकज कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा और नोकिया कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि सोनु कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई करते थे और इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Also Read : सुरक्षा गार्ड के ह’त्यारे को पहले दबोचा, फिर SSP व CITY SP ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    Also Read : बच्चे के अपहरण-हत्या का दोषी 31 साल बाद गिरफ्तार, ‘एक्स मुस्लिम’ बन यूट्यूब पर देता था ज्ञान

    Jharkhand ATS Apprehends Interstate Arms Supplier from Deoghar; Cases Registered in Several Districts अंतरराज्जीय आर्म्स सप्लायर को झारखंड ATS ने देवघर से पकड़ा एटीएस कई जिलों में दर्ज हैं मामले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुरी नजर’ से बचाने का क्रूर तरीका : माता-पिता ने बेटी का सिर मुंडवाया, घर में किया कैद
    Next Article पहाड़ी मंदिर की नई समिति गठित, राजेश कुमार साहू को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.