Deoghar : बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी आज देवघर स्थित बाबा नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने के बाद विजय चौधरी ने विधिवत रूप से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पंडा समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर में दर्शन किए।


