Pakur (Mitthu Yadav) : पाकुड़ के संत डॉन बॉस्को स्कूल में वर्ल्ड मलेरिया डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, नाटक और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने मलेरिया के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों को सरल तरीकों से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।


