Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत चुनाव से पहले झारखंड में सियासत तेज: केंद्र की राशि पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने
    झारखंड

    पंचायत चुनाव से पहले झारखंड में सियासत तेज: केंद्र की राशि पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही सियासत तेज हो गई है। राज्य में पंचायतों को मिली विकास राशि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘गांव की सरकार’ के प्रति प्रेम को “राजनीतिक ढोंग” और “दिखावा” करार दिया है।

    “यह केंद्र का पैसा, राज्य सरकार ले रही श्रेय”

    प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड की 4342 पंचायतों को विकास के लिए 2254 करोड़ रुपये दिए हैं, जिससे प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस राशि का श्रेय लेने के लिए झूठी वाहवाही बटोरने में जुटी है।  साहू ने कहा, “हेमंत सरकार पिछले 4 वर्षों से गांव की सरकार के लिए सोई हुई थी। अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो केंद्र द्वारा भेजी गई राशि को अपनी उपलब्धि बताकर प्रपंच रचा जा रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर केंद्र सरकार ने यह चिंता नहीं की होती, तो यह राशि राज्य को नहीं मिल पाती।

    “उपयोगिता प्रमाण पत्र देने में विफल रही है सरकार”

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पहले मिले फंड का उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificate) तक नहीं दे पाती और अब बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी पंचायत चुनाव टालने को लेकर सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में रही थी।

    “भ्रष्टाचार हुआ तो भाजपा करेगी निगरानी”

    आदित्य साहू ने साफ चेतावनी दी कि यह राशि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड निर्माण और गांवों के गरीब, वंचित व मजदूरों की भलाई के लिए है। उन्होंने कहा, “इस राशि पर भ्रष्टाचारियों की ‘गिद्ध नजर’ नहीं पड़नी चाहिए। राज्य सरकार का इतिहास ‘कट-कमीशन’ का रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक इस बात की निगरानी करेंगे कि कहीं इन पैसों का बंदरबांट न हो।”

    जनप्रतिनिधियों से की अपील

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, और जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ इस राशि को खर्च करवाएं और अपने क्षेत्र के विकास में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे स्वयं अपनी देख-रेख में इस फंड का सही उपयोग सुनिश्चित करें ताकि इसका लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे।

    Also Read : मानव तस्करी का बड़ा प्रयास विफल: चक्रधरपुर स्टेशन से 6 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, तस्कर फरार

    Aditya Sahu BJP Jharkhand Central Government Grant Hemant Soren Jharkhand news Panchayat elections Panchayat Funds Jharkhand political controversy rural development Village Governance आदित्य साहू केंद्र सरकार राशि ग्रामीण विकास झारखंड राजनीति पंचायत चुनाव 2026 पंचायत फंड झारखंड भाजपा झारखंड भ्रष्टाचार का आरोप मुखिया सम्मेलन। हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतस्करों के मंसूबे फेल, चक्रधरपुर स्टेशन से 6 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू
    Next Article बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट, दो करोड़ का सोना और 5 लाख नकद ले उड़े बदमाश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.