Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम
    जोहार ब्रेकिंग

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिला को शनिवार को नया डीसी मिल गया। आलोक कुमार ने 27वें डीसी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पदभार संभालने से पहले उनके जामताड़ा पहुंचने पर अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

    अधिकारियों से लिया परिचय, कामकाज की ली जानकारी

    पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक कुमार ने एक-एक कर सभी विभागों के अधिकारियों से परिचय लिया और जिले में चल रहे कामों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    टीमवर्क और ईमानदारी पर जोर

    नए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर काम नियम के अनुसार और पूरी निष्ठा के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि टीम भावना से काम करने पर ही जिले का विकास संभव है। सभी विभागों को मिलकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।

    सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना प्राथमिकता

    मीडिया से बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं को सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उसे जमीन पर लागू करने पर खास ध्यान दिया जाएगा ताकि आम लोगों को सीधा फायदा मिल सके।

    कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Also Read : RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    Alok Kumar Assumes Charge as Jamtara DC; Says: "Work with a Team Spirit" आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी बोले- टीम भावना से करें काम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च
    Next Article राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.