Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में SIR पर ब्रेक, पहले होगी डिजिटल जनगणना, फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट
    झारखंड

    झारखंड में SIR पर ब्रेक, पहले होगी डिजिटल जनगणना, फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। अब राज्य में पहले जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद ही वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम शुरू होगा। यह फैसला सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी राज्यों में लागू होगा जहां SIR की प्रक्रिया अभी लंबित है। हालांकि, SIR से जुड़ी तैयारियां पहले की तरह जारी रहेंगी।

    आयोग ने बदली प्राथमिकता
    भारत निर्वाचन आयोग ने पहले अप्रैल-मई में SIR के अंतिम चरण की शुरुआत की योजना बनाई थी। इसके तहत झारखंड में भी वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होना था। लेकिन अब भारत के जनगणना महानिदेशालय से मिले निर्देश के बाद पहले जनगणना कराने का फैसला लिया गया है।

    1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना
    राज्य सरकार ने जनगणना का शेड्यूल तय कर दिया है। 1 मई से 15 मई तक सेल्फ एन्युमरेशन यानी स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग का काम किया जाएगा। इस प्रस्ताव को हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। पहली बार लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने का मौका मिलेगा। इसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी डिटेल्स पहले ही दर्ज कर सकेंगे।

    72% वोटरों की मैपिंग पूरी
    झारखंड में 2003 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 72 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। राज्य में कुल 2.65 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 1.93 करोड़ का मिलान किया जा चुका है। इस काम में पाकुड़ जिला सबसे आगे रहा है।

    28% मतदाता अब भी जांच के दायरे में
    करीब 28 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जो 2003 के बाद स्थान बदल चुके हैं या जिनकी पारिवारिक जानकारी पूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे मतदाताओं को अपने जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

    लाखों रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सुधार जारी
    जांच के दौरान 6.72 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में त्रुटियां सामने आई हैं। इनमें 5.44 लाख लोगों की फोटो सही नहीं है, जबकि 1.28 लाख नामों में गलती पाई गई है। इन सभी गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) लगातार काम कर रहे हैं।

    10 लाख नाम हटने की संभावना
    अधिकारियों के अनुसार, मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख तक हो सकती है। SIR के दौरान ऐसे नामों को वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। वहीं, जो लोग पात्र हैं लेकिन अब तक सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जोड़े जाएंगे।

    पारदर्शी चुनाव की दिशा में कदम
    सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाना है। इससे आने वाले चुनाव निष्पक्ष और भरोसेमंद तरीके से कराए जा सकेंगे।

    Also Read : रांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

    janganana jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news SIR Today's News Voter List
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया
    Next Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं की उम्मीदों पर चोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.