Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेटेट को लेकर सुदेश महतो सख्त, सीएम को लिखा पत्र, जल्द परीक्षा कराने की मांग
    झारखंड

    जेटेट को लेकर सुदेश महतो सख्त, सीएम को लिखा पत्र, जल्द परीक्षा कराने की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुदेश महतो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो  ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) जल्द कराने की मांग उठाई है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की तरफ से अब तक स्पष्ट नीति और नियम नहीं बनाए जाने की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया अटकी हुई है और इसका सबसे बड़ा नुकसान अभ्यर्थियों को उठाना पड़ रहा है।

    नीति नहीं, इसलिए अटकी नियुक्तियां

    सुदेश महतो ने कहा कि जब तक जेटेट नहीं होगी, तब तक शिक्षक बहाली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी इंतजार में बैठे हैं। उनका कहना है कि सरकार को जल्द एक साफ और पारदर्शी नीति बनानी चाहिए, ताकि नियुक्तियों का रास्ता खुल सके।

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हुई परीक्षा

    अपने पत्र में उन्होंने यह भी याद दिलाया कि Jharkhand High Court ने 31 मार्च 2026 तक जेटेट कराने का आदेश दिया था। लेकिन सरकार इस समयसीमा में परीक्षा नहीं करा सकी। महतो ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भरोसा टूट रहा है।

    10 साल से नहीं हुई जेटेट

    महतो ने कहा कि साल 2016 के बाद से अब तक जेटेट नहीं हुई है। यानी करीब एक दशक से परीक्षा नहीं होने के कारण राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। बीएड और डीएलएड किए हुए लाखों युवा शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आवेदन करने का मौका तक नहीं मिल पा रहा।

    अभ्यर्थियों की उम्र निकल रही, बढ़ रही परेशानी

    उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हर साल परीक्षा टलने से कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा खत्म होती जा रही है। इससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है और कई युवाओं का मनोबल टूट रहा है।

    सरकार से क्या मांग की गई

    सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बिना देरी किए जेटेट के लिए स्पष्ट नियमावली बनाई जाए और जल्द परीक्षा कराई जाए। साथ ही राज्य में जितनी भी नियुक्तियां और प्रतियोगी परीक्षाएं लंबित हैं, उन्हें तय समय सीमा में और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि युवाओं को उनका हक मिल सके।

    B.Ed D.El.Ed Education news Hemant Soren High Court Order Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Teacher Vacancy latest Jharkhand news Latest news Sudesh Mahato Teacher Eligibility Test Teacher Recruitment Jharkhand Today News Trending News Youth Issues Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी प्लान, लगेंगे 589 नए CCTV कैमरे, 13.48 करोड़ जारी
    Next Article पश्चिम एशिया संकट पर मंथन : आज CCS बैठक में PM मोदी लेंगे अहम फैसले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.