Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय
    झारखंड

    भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेटेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली 2026 को फिलहाल रद्द नहीं किया है। इस नियमावली को मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा गया था, लेकिन भाषा को लेकर विवाद उठने के बाद प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर अब उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।

    पहले ही जारी हो चुकी है नियमावली और विज्ञापन

    दरअसल, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कैबिनेट की अंतिम स्वीकृति की प्रतीक्षा में ही नियमावली को अधिसूचित कर दिया गया था। इसके आधार पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेटेट परीक्षा का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

    21 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने न तो नियमावली रद्द की है और न ही आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाई है। ऐसे में तय कार्यक्रम के मुताबिक 21 अप्रैल से आवेदन शुरू हो जाएंगे।

    भाषा सूची को लेकर बढ़ा विवाद

    कैबिनेट बैठक में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में भोजपुरी और अंगिका को शामिल नहीं करने पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपिका पांडेय ने आपत्ति जताई। वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में इन भाषाओं को शामिल करने के विरोध की आवाज भी उठ रही है। इसी वजह से मामला उलझ गया है।

    लंबे समय से नहीं हुई परीक्षा, अभ्यर्थी परेशान

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट नियमावली बनाने और जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2016 के बाद से यह परीक्षा नहीं हुई है, जिससे लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।

    Also Read : झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    Exam Alert Jharkhand JAC JETET Exam JAC Jharkhand Update JETET Application Date 21 April JETET Notification 2026 JETET Rules 2026 Jharkhand Education News Jharkhand Govt Jobs Jharkhand JETET 2026 Jharkhand Teacher Eligibility Test Jharkhand TET Application Job Alert Language Controversy Jharkhand Latest news Sarkari Naukri Update Teacher Recruitment Jharkhand Teaching Jobs India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित
    Next Article झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.