Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बर्थडे पार्टी के बहाने दु’ष्कर्म मामले में सहेली सहित तीन गिरफ्तार, एक फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    बर्थडे पार्टी के बहाने दु’ष्कर्म मामले में सहेली सहित तीन गिरफ्तार, एक फरार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बर्थडे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बर्थडे पार्टी के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर 13 अप्रैल को लालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी।

    खड़गपुर से दबोचे गए आरोपी

    पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक को पश्चिम बंगाल भागने के दौरान खड़गपुर से गिरफ्तार किया। वहीं, सह आरोपी ओली विश्वकर्मा को रांची से ही पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

    क्या है पूरा मामला

    सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, बीते 12 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती अस्पताल में भर्ती है और वह दुष्कर्म की शिकार हुई है। उस समय पीड़िता की हालत गंभीर थी, इसलिए तुरंत बयान नहीं लिया जा सका। अगले दिन स्थिति स्थिर होने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्तों ओली विश्वकर्मा की बर्थडे पार्टी में गई थी। यह पार्टी ओली विश्वकर्मा के बॉयफ्रेंड शादाब ने ऑर्गनाइज किया था। वहां केक और पिज्जा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे शक है कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसी दौरान आरोपी दानिश ने उसका फायदा उठाकर दुष्कर्म किया।

    सबूत छुपाने की कोशिश

    पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद आरोपियों ने मामले को दबाने और सबूत मिटाने की कोशिश की। पीड़िता को भी पुलिस को जानकारी देने से रोका गया। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी का कहना है कि बर्थडे पार्टी आयोजित करने वाली युवती और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : मैक्लुस्कीगंज में धराये अपराधियों ने उगले राज, बिहार से हथियार लाकर रांची में खपाने वाले तीन गिरफ्तार

    Three arrested—including a female friend—in rape case involving a birthday party; one remains at large. एक फरार बर्थडे पार्टी के बहाने दुष्कर्म मामले में सहेली सहित तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूनिवर्सिटी में पहली बार, कुलपति खुद पहुंचीं आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच
    Next Article पांकी में अमानत नहर से बदलेगी खेती की तस्वीर, वित्त मंत्री ने लिया जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.