Ranchi : रांची कोतवाली थाना परिसर में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब कोतवाली डीएसपी का कार्यालय थाना के पहले तल्ले पर संचालित होगा। नए कार्यालय का उद्घाटन पारस राणा ने किया।

नए कार्यालय से कामकाज होगा आसान
कोतवाली थाना परिसर में बने इस नए ऑफिस के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों के कामकाज में सुविधा होगी। मामलों की निगरानी और समन्वय पहले से ज्यादा व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
उद्घाटन में कई अधिकारी रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के कई डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय सामाजिक लोग भी इस मौके पर शामिल हुए।
पुलिस व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
अधिकारियों का मानना है कि नए कार्यालय के शुरू होने से थाना स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया तेज होगी और आम लोगों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी।
Also Read : चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की अफीम और डोडा जब्त


