Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में लोकायुक्त नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, एक हफ्ते में राज्यपाल को भेजी जाएगी अनुशंसा
    झारखंड

    झारखंड में लोकायुक्त नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, एक हफ्ते में राज्यपाल को भेजी जाएगी अनुशंसा

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार ने अहम जानकारी दी है। राज्य सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय को बताया कि एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की अनुशंसा राज्यपाल को भेज दी जाएगी।  यह जानकारी मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान दी गई।

    सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर भी स्थिति साफ

    सुनवाई के दौरान सरकार ने यह भी बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के कुछ नाम पहले ही राज्यपाल को भेजे जा चुके हैं। हालांकि इन नामों पर आपत्तियां आई हैं, जिन पर सरकार पुनर्विचार कर रही है।

    23 अप्रैल को अगली सुनवाई

    अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को तय की है। अधिवक्ता धीरज कुमार के मुताबिक, पहले 1 अप्रैल को हुई सुनवाई में सरकार ने बताया था कि 25 मार्च को नियुक्ति समिति की बैठक हो चुकी है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    कई संवैधानिक पद सालों से खाली

    दरअसल, झारखंड में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य पद पिछले 3 से 5 साल से खाली पड़े हैं। इसी को लेकर जनहित याचिका और अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिस पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है।

    कामकाज पर पड़ रहा असर

    याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण पद खाली रहने से संस्थाओं के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। इस पर सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सभी नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

    जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

    अब सरकार के इस आश्वासन के बाद उम्मीद है कि लोकायुक्त की नियुक्ति का लंबा इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

    Also Read :GM ऑफिस गेट पर गोलीबारी, यूनियन नेता पर हमला कर भागे अपराधी

    Breaking News India constitutional posts vacancy governance update India governor recommendation news High Court Hearing Jharkhand information commissioner appointment Jharkhand Latest News Jharkhand Lokayukta appointment Latest news Legal News Lokayukta update India MS Sonak Bench Rajesh Shankar court Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGM ऑफिस गेट पर गोलीबारी, यूनियन नेता पर हमला कर भागे अपराधी
    Next Article 33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक, MLA मंजू देवी बोलीं- गांव से संसद तक बढ़ेगी महिलाओं की ताकत

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.