Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 2:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर
    झारखंड

    रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इस्पात प्लांट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में फर्नेस फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए कामकाज ठप हो गया।

    तेज धमाके से दहशत, प्लांट में मचा हड़कंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में भी इसकी आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    90% तक झुलसे मजदूर, रांची रेफर

    हादसे के बाद सभी घायलों को रांची रोड स्थित द हॉप अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सात मजदूर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा (पंडित जी), छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया शामिल हैं।

    तकनीकी खराबी या लापरवाही, जांच शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह फर्नेस में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।

    प्लांट सील, गतिविधियां रोकी गईं

    एहतियात के तौर पर प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और अंदर की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

    प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

    घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन सही तरीके से होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

    Also Read : चांडिल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

    Breaking Jharkhand News Breaking news burn injury workers factory accident India furnace blast Ramgarh Hesla steel plant industrial disaster India industrial safety lapse Jharkhand industrial accident Jharkhand Ispat Plant accident labour accident Jharkhand Latest news negligence allegation plant plant explosion news Police Investigation Ramgarh Ramgarh latest update Ramgarh News Ranchi hospital refer Today News Trending News workers injured blast workplace safety India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचांडिल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त
    Next Article रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026
    झारखंड

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026
    कोर्ट की खबरें

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.