Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोयला माफिया का दुस्साहस : धनबाद में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर और पत्नी से की मारपीट
    क्राइम

    कोयला माफिया का दुस्साहस : धनबाद में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर और पत्नी से की मारपीट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्पेशल ब्रांच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग पर कोयला तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी के साथ मारपीट की गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए।

    रास्ता मांगने पर शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, अनुज कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से झरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी हाइवा गाड़ियों से कोयला उतार रहे लोगों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सिर्फ रास्ता देने को कहा था, लेकिन इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई।

    दारोगा और पत्नी दोनों को पीटा

    देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोयला तस्करों ने सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी काजल कुमारी को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में अनुज कुमार की पीठ पर गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी के पैर और शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

    मोबाइल छीनकर फेंका, स्थानीय लोगों ने बचाया

    पीड़िता काजल कुमारी ने बताया कि वे इसी इलाके में रहते हैं और लोग उन्हें पहचानते भी हैं। उन्होंने सिर्फ रास्ता मांगा था, लेकिन हमलावर आक्रोशित हो गए। घटना का वीडियो बनाने पर उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया जा सका।

    पुलिस पहुंची, आरोपी फरार

    घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा, अनूप कुमार महतो समेत कई अधिकारी और केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

    अब तक लिखित शिकायत नहीं, जांच जारी

    केंदुआडीह थाना के एएसआई राजू मुंडा ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। केवल इंज्यूरी रिपोर्ट थाना में जमा कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Also Read : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, जवान घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

    breaking Dhanbad news Coal mafia attack coal smuggling Jharkhand coal theft racket Dhanbad News DSP Santosh Kumar Mishra illegal coal mining Jharia road incident jharkhand crime news Kajal Kumari injured Kenduadih case update Kenduadih police station Kumar Mangalam Stadium incident Latest news law and order Dhanbad Local Crime Jharkhand police officer attacked SI Anuj Kumar assaulted Today News Trending News violence against police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
    Next Article झारखंड के कॉलेजों में बड़ा बदलाव : डिजिटल क्लासरूम, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-लाइब्रेरी की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.