Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में बीते 12 दिनों से लापता नाबालिग की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने नाबालिग की हत्या कर बॉडी को बिहार स्थित गया जिला में जला दिया है। हालांकि, इस मामले में रांची पुलिस की टीम ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार रिश्तेदारों ने पूरी कहानी पुलिस के समक्ष रखा है। नाबालिग की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। सूत्र बताते है कि इस मामले में सोमवार को एसपी प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के समक्ष पूरी कहानी बताएंगे।
घर में खून का धब्बा मिलने के बाद गरमाया था मामला
रातू थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया था। बच्ची पिछले 12 दिनों से गायब थी और उसके घर से खून के धब्बे मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया था। आशंका जताई जा रही थी कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर को सील कर दिया था। इसके अलावा घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
परिचित के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी रांची से
12 दिनों से लापता बच्ची अपने एक परिचित के घर में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन पिछले 12 दिनों से वह अचानक लापता थी। परिवार की ओर से भी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी। ना ही गायब होने पर पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी।
टॉर्चर के भी लगे आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के साथ घर में अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे किसी से बातचीत करने नहीं दिया जाता था। यह भी आरोप है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इन बातों को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही थी।
Also Read : कॉशन पेपर विवाद ने पकड़ा तूल, रामगढ़ में लोको पायलटों का विरोध तेज


