Dhanbad : मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार की आधी रात गैस कटर सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
![]()
![]()
धमाके के बाद फैली जहरीली गैस, सांस लेने में दिक्कत
घटना के समय मौके पर 8 से 10 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही गैस तेजी से पूरे इलाके में फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
अस्पताल में दो की मौत, दो का इलाज जारी
घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने संजय यादव और मो अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं मो अब्राहिम और मो इनामउद्दीन का इलाज जारी है।
घर लौटते ही बिगड़ी हालत, नहीं बच सके संजय
परिजनों के मुताबिक संजय यादव रात में काम के लिए घर से निकले थे। लौटने के बाद उन्हें सांस फूलने, खांसी और बेचैनी होने लगी।
कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
जबरन काम कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
घायल मो इनामउद्दीन ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकी देकर काम कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद गैस तेजी से फैली और वे किसी तरह मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read : लातेहार नीलामी विवाद पर हाई कोर्ट सख्त: आदेश नहीं माना तो 6 अप्रैल को DMO को सशरीर होना होगा पेश


