Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार नीलामी विवाद : हाईकोर्ट में 6 अप्रैल को DMO को सशरीर होना होगा पेश
    झारखंड

    लातेहार नीलामी विवाद : हाईकोर्ट में 6 अप्रैल को DMO को सशरीर होना होगा पेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2026Updated:April 5, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Latehar : झारखंड हाई कोर्ट ने लातेहार जिला खनन कार्यालय की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को निर्देश दिया है कि वे प्रार्थी को 28 लाख रुपये की मूल राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं होने पर 6 अप्रैल को अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होना होगा।

    क्या है पूरा मामला

    मामला लातेहार खनन विभाग द्वारा अवैध ढुलाई के आरोप में जब्त एक वाहन की नीलामी से जुड़ा है। तत्कालीन डीसी के आदेश पर वाहन की नीलामी की गई, जिसे ‘जेके मिनरल एंड डेवलपर्स’ ने खरीदा। लेकिन जब खरीदार रजिस्ट्रेशन के लिए डीटीओ कार्यालय पहुंचे, तो पता चला कि वाहन पर बैंक लोन बकाया है और बिना एनओसी के नाम ट्रांसफर संभव नहीं है।

    हाई कोर्ट पहुंचा मामला, पहले भी मिला था आदेश

    इसके बाद प्रार्थी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पहले ही निर्देश दिया था कि यदि रजिस्ट्रेशन में बाधा है, तो विभाग वाहन वापस लेकर प्रार्थी की राशि लौटा दे। भुगतान में देरी होने पर प्रार्थी ने अवमानना याचिका दाखिल की, जिसके बाद मामला फिर कोर्ट में पहुंचा।

    अदालत की कड़ी फटकार

    सुनवाई के दौरान बताया गया कि ब्याज की राशि चेक से दी गई, जबकि 28 लाख रुपये की मूल राशि एनईएफटी के जरिए भेजी गई थी, जो तकनीकी कारणों से फेल हो गई। इस पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब ब्याज का भुगतान कंपनी के नाम से किया गया, तो मूल राशि भेजते समय नाम क्यों बदला गया। खंडपीठ ने इसे जानबूझकर किया गया आचरण बताया और कहा कि ऐसे प्रशासनिक रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रशासनिक लापरवाही से फंसा मामला

    नीलामी प्रक्रिया में बैंक लोन और एनओसी जैसी अहम जानकारियों को नजरअंदाज करने के कारण यह विवाद पैदा हुआ। प्रार्थी ‘जेके मिनरल एंड डेवलपर्स’ लंबे समय से अपनी राशि वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

    अब विभाग पर जिम्मेदारी

    अब पूरा मामला जिला खनन विभाग के पाले में है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

    Also Read : धनबाद रेल मंडल ने रचा कीर्तिमान, कमाई और माल ढुलाई में देश में सबसे आगे

    28 lakh payment dispute Breaking news contempt petition Jharkhand court strict order India DMO appearance court Jharkhand High Court order Latehar mining case latest updates. mining department issue Ranchi legal news Today News Trending News vehicle auction case India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद रेल मंडल ने रचा कीर्तिमान, कमाई और माल ढुलाई में देश में सबसे आगे
    Next Article धनबाद में आधी रात गैस कटर सिलेंडर ब्लास्ट, दो की मौत, दो गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.