Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्टील दुकान में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बंद दुकान से उठने लगा धुआं, मची हलचल
कोकर स्थित अश्विनी स्टील दुकान को बंद कर स्टाफ घर जा चुका था। देर रात अचानक दुकान से धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।
दमकल और पुलिस की टीम ने पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाखों का सामान जलकर खाक
आग की वजह से दुकान में रखे फर्नीचर, जरूरी कागजात और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
Also Read : माइका खनन ने छीना हाथियों का बसेरा, कोडरमा में प्रशासन मौन


