Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ITC में अनियमितता पर टाटा स्टील को बड़ा झटका, 890 करोड़ वसूली का आदेश
    झारखंड

    ITC में अनियमितता पर टाटा स्टील को बड़ा झटका, 890 करोड़ वसूली का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : टाटा स्टील पर CGST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 890.52 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश दिया है। संयुक्त आयुक्त, CGST द्वारा एडजुडिकेशन के बाद यह आदेश पारित किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लिया। इस मामले में CGST की धारा 74 के तहत वसूली और धारा 50 के तहत ब्याज भी लगाने का निर्देश दिया गया है।

    CAG की रिपोर्ट से खुला मामला

    यह मामला भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट के बाद सामने आया था। ऑडिट में पाया गया कि टाटा स्टील ने तीन वित्तीय वर्षों के दौरान ITC का लाभ तय सीमा से अधिक लिया। इसी आधार पर पहले डिमांड नोटिस जारी किया गया था।

    एडजुडिकेशन में कंपनी की दलील खारिज

    टाटा स्टील ने भुगतान के बजाय मामले को एडजुडिकेशन में ले जाया था। जमशेदपुर स्थित संयुक्त आयुक्त के समक्ष कंपनी ने अपने पक्ष में दस्तावेज और दलीलें पेश कीं, लेकिन जांच के दौरान इन्हें खारिज कर दिया गया। अधिकारियों ने CAG की रिपोर्ट को सही मानते हुए वसूली का आदेश जारी कर दिया।

    तीन साल में इतना हुआ ITC का अंतर

    ऑडिट के दौरान GSTR-3B और GSTR-2A के आंकड़ों का मिलान किया गया, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जहां 2991.24 करोड़ रुपये का ITC लिया जाना चाहिए था, वहां कंपनी ने 3140.34 करोड़ रुपये का लाभ लिया, यानी 149.10 करोड़ ज्यादा। इसी तरह 2019-20 में 2916.12 करोड़ रुपये के बजाय 3337.17 करोड़ रुपये का ITC लिया गया, जो 421.04 करोड़ अधिक है। वहीं 2020-21 में 2495.07 करोड़ रुपये की जगह 2815.44 करोड़ रुपये का लाभ लिया गया, यानी 320.37 करोड़ ज्यादा। इस तरह तीनों वर्षों को मिलाकर कुल 890.52 करोड़ रुपये के ITC का गलत लाभ सामने आया।

    कंपनी के पास अपील का विकल्प

    हालांकि टाटा स्टील के पास इस आदेश के खिलाफ अपील करने का अधिकार है। आने वाले दिनों में कंपनी इस फैसले को चुनौती दे सकती है।

    Also Read : तेजस्वी यादव का झारखंड दौरा, रांची में 5 अप्रैल होगा अभिनंदन समारोह

    890 crore recovery order CAG audit Tata Steel CGST Jharkhand corporate tax case India financial audit India GST department action GST mismatch GSTR-3B GSTR-2A India Business News Input Tax Credit issue ITC fraud allegation Jharkhand business news Latest news Tata Steel ITC case Tata Steel latest news Tata Steel tax demand tax evasion India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव का झारखंड दौरा, रांची में 5 अप्रैल होगा अभिनंदन समारोह
    Next Article SNMMCH में सफाई पर 20 लाख खर्च, फिर भी ICU के पास बह रहा गंदगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.