Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिहार-झारखंड-बंगाल रूट पर 28 मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली
    झारखंड

    बिहार-झारखंड-बंगाल रूट पर 28 मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के कई सेक्शन में रविवार 5 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसी वजह से कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है। इससे बिहार, झारखंड और बंगाल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    इन रूटों पर लिया गया ब्लॉक

    रेलवे की ओर से जोरामो–मधुपुर, जसीडीह–तुलसीटांड़, लहाबन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मंकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल ईस्ट–आसनसोल, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी और उखड़ा–काजोराग्राम सेक्शन में ब्लॉक लिया गया है। इन सेक्शनों में काम होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

    ये प्रमुख ट्रेनें रद्द

    मेंटेनेंस के कारण कुल 28 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

    • 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू
    • 63565/63566 जसीडीह–झाझा मेमू
    • 63545/63546 अंडाल–जसीडीह मेमू
    • 63298 झाझा–देवघर मेमू
    • 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू
    • 73481/73484 दुमका–जसीडीह डेमू
    • 63547/63548 जसीडीह–बांका मेमू
    • 63555/63556 आसनसोल–बरकाकाना मेमू
    • 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा मेमू
    • 63511 से 63518 तक बर्द्धमान–आसनसोल सेक्शन की कई मेमू
    • 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू
    • 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू
    • 63531/63534 अंडाल–सैंथिया मेमू

    कुछ ट्रेनों के रूट और टाइम में बदलाव

    रेलवे ने बताया कि बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

    यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें। खासकर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वालों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    Also Read : केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट

    Asansol division railway block Asansol Jasidih MEMU Barddhaman Asansol MEMU Barkakana Asansol MEMU Bihar Jharkhand Bengal trains DEMU train cancelled Deoghar railway news Dumka Jasidih DEMU Indian Railways Update Jasidih Madhupur route Jhajha Deoghar train cancelled Jharkhand Railway News Latest news MEMU train cancelled railway maintenance block railway passengers alert Today News train cancellation April 5 train timing changed India Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट
    Next Article रामगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओसम मिल्क प्लांट बना निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.