Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लालपुर चोरीकांड का खुलासा, CCTV से मिली कड़ी; दो शातिर चोर गिरफ्तार
    क्राइम

    लालपुर चोरीकांड का खुलासा, CCTV से मिली कड़ी; दो शातिर चोर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार और किशन कुजूर के रूप में हुई है। दोनों की निशानदेही पर चोरी गया सामान और नकदी भी बरामद कर ली गई है।

    1 अप्रैल को दर्ज हुआ था केस

    लालपुर थाना कांड संख्या 54/26, दिनांक 1 अप्रैल 2026 को धारा 331(3)/305(a) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 31 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया था।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी छापामारी टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर रांची ने कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने जांच के दौरान इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। इसी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और फिर छापेमारी कर पहले विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया।

    विक्की की निशानदेही पर किशन भी पकड़ा गया

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार विक्की कुमार की निशानदेही पर उसके साथी किशन कुजूर को भी दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त हैं, लेकिन पूछताछ में इनकी भूमिका साफ हो गई।

    क्या-क्या बरामद हुआ

    पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। बरामद सामानों में शामिल हैं:

    • गणेश छाप चौकोर चांदी का सिक्का 1 पीस
    • लक्ष्मी गणेश का सिक्का 1 पीस
    • लक्ष्मी गणेश का चांदी का सिक्का 1 पीस
    • छोटे चांदी के सिक्के 2 पीस
    • चांदी की बिछिया 6 पीस
    • चांदी की एक जोड़ी पायल
    • 17,296 रुपये नकद

    दोनों आरोपी मोराबादी-एदलहातु इलाके के रहने वाले

    गिरफ्तार विक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष, एदलहातु मोराबादी के नियर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु का रहने वाला है। वहीं किशन कुजूर, उम्र करीब 22 वर्ष, एदलहातु मोराबादी रोड नंबर 7, नियर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु का निवासी है।

    विक्की पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विक्की कुमार का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ बरियातु, गोन्दा, लोअर बाजार और रातु थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कांड शामिल हैं।
    वहीं किशन कुजूर के खिलाफ भी बरियातु थाना में पहले से एक मामला दर्ज है।

    छापामारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

    इस कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह के साथ सुनील पासवान, उत्तम कुमार, आशीष कुमार, सुनील मुर्मू, मुकेश उरांव और अजय कुमार शामिल थे।

    पुलिस की कार्रवाई से इलाके में राहत

    लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच लालपुर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। खास बात यह रही कि इस पूरे मामले में CCTV फुटेज सबसे अहम सुराग साबित हुआ, जिसके सहारे पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंच गई।

    Also Read : पलामू में झोलाछाप डॉक्टर का खेल खत्म, क्लिनिक और प्रसव केंद्र सील

    arrested accused Breaking news CCTV Evidence Jharkhand crime Lalpur Police Latest news ranchi news theft case Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में झोलाछाप डॉक्टर का खेल खत्म, क्लिनिक और प्रसव केंद्र सील
    Next Article बोरचल्ला में जेएमएम के लिए समर्थन की अपील, 9 अप्रैल को तीर-धनुष पर वोट देने का आह्वान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    Latest Posts

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.